प्रयागराज – कार्यकारिणी समिति गठन कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद द्वारा संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं जनहित कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से प्रयागराज जनपद की कार्यकारिणी समिति के गठन हेतु एक विशेष बैठक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में संगठन के उद्देश्यों, भावी योजनाओं, सदस्यता विस्तार अभियान तथा विभिन्न पदों पर नियुक्तियों एवं कार्यकारिणी गठन पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम विवरण

📅 दिनांक : 22-06-2026        🕒 समय : 11:30AM to 01:30PM          📍 स्थान : श्री देव चैरिटेबल ट्रस्ट , प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ

• प्रयागराज जिला कार्यकारिणी का गठन
• नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
• सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं विस्तार योजना
• मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय विषयक विचार-विमर्श
• संगठन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा
• सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण

अतः संगठन के समस्त सदस्यों, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मानवाधिकार हितैषियों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में समयानुसार उपस्थित होकर इसे सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

“न्याय के लिए साथ चलें, मानवता के लिए काम करें”

आदेशानुसार

देवेश मिश्रा ‘देव’
चेयरमैन
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद

“सम्मान • अधिकार • न्याय”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *