अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद के तत्वधान से भोजन सामग्री वितरित की गई।

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद के तत्वधान से रविंद्र नाथ गौड़ वृद्घा आश्रम प्रयागराज में 11 पैकट, रसूलाबाद 200 पैकेट, छोटा बघाड़ा 139 पैकेट, बंधवा मंदिर के पास 350 भोजन के पैकट वितरण किया गया। बताते चले की अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद एवं मुख्य संस्था श्री देव चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहे है इसी कड़ी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद कि गंगापार प्रयागराज टीम द्वारा प्रयागराज शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदो में 700 भोजन के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद के संस्थापक / चेयरमैन देवेश मिश्रा अधिवक्ता उच्च न्यायालय द्वारा किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद प्रयागराज गंगापार जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वन्ही गंगापार जिला महासचिव विकास कुमार द्वारा बताया गया की कार्यक्रम में आर्थिक व अन्य प्रकार से योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया जायेगा जिससे की जनमानस सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने के लिए आगे आए।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अखिलेश कुमार मिश्र पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष उच्च न्यायालय इलाहाबाद बार एसोसिएशन इलाहाबाद स्थाई अधिवक्ता भारत सरकार एव संरक्षक अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद , प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेश दुबे, प्रदेश महासचिव डॉ हरेंद्र शुक्ला, हर्षित पांडे, अंकित, पंकज पांडे जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू , मंजीत, अजीत आदि लोग उपस्थित रहे।